T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का सबसे बहुप्रतीक्षित मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई 'नो हैंड शेक' नीति को जारी रखा और पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।
टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करना चाह रहे थे। हमने पिछले दो गेम डिफेंड करते हुए जीते हैं इसलिए हम इसे बदलना नहीं चाहते। यह एक मौका है। यह खेल आपको बहुत कुछ सिखाता है। कोई भी टीम किसी भी दिन मैच जीत सकती है। अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है।"
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं। फाइनल सहित तीन बार दोनों आमने-सामने हुईं और तीनों ही बार दोनों टीमों के कप्तानों के बीच टॉस के समय हैंडशेक नहीं हुआ, साथ ही मैच के बाद खिलाड़ियों ने भी हाथ नहीं मिलाया। फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। भारत ने तीनों मैचों में पाकिस्तान को हराया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय टीम ने क्रिकेट के मैदान पर 'ऑपरेशन वॉइट बॉल' चलाया और तीनों ही मैचों में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी।
भारतीय टीम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप की तरह ही टी20 विश्व कप में भी 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' चलाएगी।
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड रहा है। विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 8 बार आमने-सामने आई हैं। भारत ने 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 1 ही मैच जीत सका है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
भारत की प्लेइंग इलेवन
Also Read: LIVE Cricket Score
सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक