Asia Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में भारत का पलड़ा बेहद मजबूत है। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान की टीमें साल 2007 से अब तक कुल 15 टी20 मैच खेली हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान ने 3 मैच जीते। इसके अलावा, एक टाई मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा।

Advertisement

दोनों देशों के बीच 14 सितंबर 2007 को पहली बार टी20 मैच खेला गया था। वर्ल्ड कप का यह मैच टाई हुआ, जिसे बॉल आउट में टीम इंडिया ने जीता। इसके बाद दोनों देश टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में उतरे, जिसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

पाकिस्तान ने 25 दिसंबर 2012 को पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, इसके बाद उसे लगातार चार मुकाबले गंवाने पड़े।

साल 2021 से 2022 के बीच दोनों टीमें चार टी20 मुकाबले खेलीं, जिसमें 2-2 से बराबरी रही। अगर पिछले चार टी20 मुकाबलों को देखें, तो भारत ने सभी अपने नाम किए हैं। इनमें पिछले दो मैच एशिया कप 2025 में ही खेले गए।

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद 21 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' में 6 विकेट से हराया।

Advertisement

टी20 इतिहास में पाकिस्तान की टीम भारत को सिर्फ दुबई और बेंगलुरु के मैदान पर ही हरा सकी है।

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद 21 सितंबर को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन व्हाइट बॉल' में 6 विकेट से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने 6 में से जिन 2 मुकाबलों को गंवाया, वो दोनों ही मैच भारत के खिलाफ खेले गए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार