India Vs Pakistan: इस बार भारत ने खेल के मैदान पर पाकिस्तान को याद दिलाया है कि 'गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा'। यह सब रविवार को खेले गए एशिया कप के सुपर-4 ग्रुप के महामुकाबले में हुआ। पाकिस्तान का एक खिलाड़ी 'आतंकी' जैसा 'गन शॉट सेलिब्रेशन' कर रहा था। इसका जवाब टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बल्ले से दिया। उन्होंने सामने से आती गेंदों को गोला बनाते हुए लगातार बाउंड्री के पार पहुंचाया और टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

मैच में भाग्यवश पाकिस्तान का खिलाड़ी साहिबजादा फरहान अर्धशतक जड़ पाया, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों के हाथों से दो बार कैच छूटे थे। पहला जीवनदान शून्य पर ही मिला था। इसका फायदा उठाते हुए फरहान ने 45 गेंदों में 58 रन तक पहुंच पाया था। हालांकि, इस पारी में अर्धशतक पूरा करने पर उसकी हरकतें 'आतंकियों' जैसी थीं। अपनी अर्धशतकीय पारी पर वह 'गन शॉट सेलिब्रेशन' करने लगा था।

Advertisement

फिर शिवम दुबे गेंद लेकर आए। उन्होंने गेंद को गोले में तब्दील करते हुए 58 रन के स्कोर पर फरहान को पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ने पूरी पारी में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके बाद, भारतीय बल्लेबाजों की बारी आई।

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। उनके बल्ले किसी तोप से कम नहीं थे। शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़कर इसका इजहार कर दिया। भारत के सामने 172 रनों की चुनौती के बावजूद अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने अडिग रवैया अपनाकर और पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को बहादुरी से ध्वस्त करके लय कायम रखी।

फिर शिवम दुबे गेंद लेकर आए। उन्होंने गेंद को गोले में तब्दील करते हुए 58 रन के स्कोर पर फरहान को पवेलियन भेज दिया। पाकिस्तान ने पूरी पारी में 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसके बाद, भारतीय बल्लेबाजों की बारी आई।

Also Read: LIVE Cricket Score

जीत के बाद शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "खेल बोलता है, शब्द नहीं"। वहीं, गिल के साथी अभिषेक शर्मा ने लिखा, "तुम बोलो, हम जीतेंगे।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार