T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए, जो दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा टोटल है।
इससे पहले भारत ने साल 2022 में पाकिस्तान के विरुद्ध टी20 वर्ल्ड कप मैच में 6 विकेट खोकर 160 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ 8 विकेट गंवाकर 159 रन बना चुकी है। वहीं, भारतीय टीम ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में 157/5 का स्कोर बनाया था।
रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की।
ईशान 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। तिलक ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया।
रविवार को कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया। भारत ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था। यहां से ईशान किशन ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान की तरफ से सईम अयूब ने 25 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक ने 1-1 विकेट हासिल किया।