स्कॉटलैंड ने शनिवार को आयरलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मुकाबले को 40 रन से अपने नाम किया। स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस ने आयरलैंड पर ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपनी टीम के आत्मविश्वास, तैयारी और सामूहिक प्रयास को दिया।

Advertisement

कैथरीन ब्राइस को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 39 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 60 रन बनाए। इस दौरान अपनी बहन सारा ब्राइस (49) के साथ तीसरे विकेट के लिए 64 गेंदों में 106 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी तब हुई, जब टीम ने 36 के स्कोर तक 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद गेंद से कमाल दिखाते हुए 3.1 ओवरों में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Advertisement

कैथरीन ने माना कि शानदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद इस पल की अहमियत को समझने में अभी भी समय लग रहा है। मैच के बाद कैथरीन ने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय बहुत सारी भावनाएं उमड़ रही हैं। यह वाकई शानदार था। मुझे लगता है कि दोनों टीमों के लिए दर्शकों और उनके समर्थन को देखना बहुत बढ़िया था। इसलिए उन सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद, जो यहां आए।"

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 19.1 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई।

आयरलैंड को शुरुआती सफलताएं मिलने के बाद स्कॉटलैंड ने कैसे वापसी की, इस पर बात करते हुए कैथरीन ने विकेटों के बीच समझदारी से दौड़ने और मिडिल ओवर्स में अपनी बहन के सकारात्मक रवैये का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि बस अपने मजबूत विकल्पों पर ध्यान देना और अच्छी तरह दौड़ना जरूरी था। मुझे लगता है कि शुरुआत में आउटफील्ड काफी धीमी थी, इसलिए हमने अच्छी तरह से रन लिए। मुझे लगता है कि जिस तरह से सारा ने मिडिल ओवर्स में आक्रामक खेल दिखाया, उससे दूसरे छोर पर मेरे लिए चीजें बहुत आसान हो गईं।"

पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इसके जवाब में आयरलैंड 19.1 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऐतिहासिक नतीजे के बावजूद, कैथरीन ने कहा कि स्कॉटलैंड का ध्यान जल्द ही आने वाली चुनौतियों पर होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे सामने कई मुश्किल मैच आने वाले हैं, लेकिन जैसा कि आपने कहा, हमें हर मैच को अलग तरह से देखना होगा और फिर से तैयारी करनी होगी। मुझे लगता है कि अगर हम अच्छा खेलते हैं और बढ़िया प्रदर्शन करते हैं, तो हर मैच में हमारे जीतने का मौका होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार