Asia Cup: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मुकाबले का बहिष्कार किया है। यह मुकाबला तय कार्यक्रम के अनुसार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों की फ्लाइट बुक है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार नहीं किया है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें इन दोनों देशों के अलावा, नामीबिया, नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) भी हैं।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, जिसमें पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे, लेकिन पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध अपना तय मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा, क्योंकि सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सशर्त मंजूरी दी है।

सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैप्टन्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया, बल्कि उन्होंने मना किया है। मुझे लगता है कि मानसिकता काफी साफ है। हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है। यह दूसरी तरफ से आया है। आईसीसी ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। बीसीसीआई और सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर एक न्यूट्रल वेन्यू तय किया है। हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है। इसलिए हम निश्चित रूप से जा रहे हैं। टीम में चर्चा हुई है कि हम पहले 7 फरवरी को खेलेंगे, फिर वहां जाएंगे।"

टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है, जिसमें पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित होंगे, लेकिन पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के विरुद्ध अपना तय मेंस टी20 वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा, क्योंकि सरकार ने टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सशर्त मंजूरी दी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान सरकार के अपनी क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने के निर्देश देने के फैसले पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी की यह स्थिति एक ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट के मूल सिद्धांत के साथ मेल नहीं खाती, जहां सभी क्वालिफाइड टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार