पाकिस्तान को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के हाथों 64 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा है। शर्मनाक हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने स्वीकार किया है कि उनकी टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

एजबेस्टन में मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने कहा, "मुझे लगता है कि यह बेहद निराशाजनक रहा, खासकर बल्लेबाजी के लिहाज से। हमें अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि विश्व कप में अभी हमारा सफर लंबा है।"

Advertisement

16.3 ओवरों के खेल तक भारत का स्कोर 123/5 था। इसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 170 रन बना लिए।

हार का कारण बताते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि 15 ओवरों तक हम अच्छी स्थिति में थे। उसके बाद हमने कुछ अतिरिक्त रन दे दिए। एक समय हमारे एक फील्डर की पोजिशनिंग में भी गलती हुई, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। हम अगले मुकाबलों में इनमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।"

खराब फील्डिंग को लेकर फातिमा सना ने कहा, "जाहिर तौर पर कैच ही मैच जिताते हैं। दुर्भाग्य से हमने कैच छोड़े, खासकर वरिष्ठ खिलाड़ियों ने। मेरा मानना है कि अगले मैच में हमें गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार करना होगा, क्योंकि मैदान पर की गई छोटी-छोटी गलतियां पूरे मैच का नतीजा बदल सकती हैं। हम अपनी योजनाओं को अमल में लाने और मैच से पहले तय की गई रणनीति पर टिके रहने की कोशिश कर रहे थे।"

हार का कारण बताते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि 15 ओवरों तक हम अच्छी स्थिति में थे। उसके बाद हमने कुछ अतिरिक्त रन दे दिए। एक समय हमारे एक फील्डर की पोजिशनिंग में भी गलती हुई, जिसका हमें नुकसान उठाना पड़ा। हम अगले मुकाबलों में इनमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पावरप्ले में बल्लेबाजी को लेकर पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, "हम सकारात्मक रवैये के साथ खेलने की कोशिश कर रहे थे। हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में पावरप्ले का दौर अपने नाम किया, लेकिन उसके बाद हमारी बल्लेबाजी बिखर गई। आगे बेहतर नतीजे हासिल करने के लिए हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार