Australia Vs South Africa: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 12 जून से होगी, जिससे पहले साउथ अफ्रीकी टीम 15 मार्च से न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोलवार्ड के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज का प्रत्येक मैच टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर है।

Advertisement

दोनों देशों की महिला टीमें 15-25 मार्च के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सभी मैच न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेले जाने हैं।

Advertisement

टी20 सीरीज की पूर्व संध्या पर लौरा वोलवार्ड ने कहा, "यह बहुत बढ़िया है। मुझे लगता है कि जब हम यहां हैं, तो हमें कुछ और मैच भी खेलने चाहिए, खासकर तब जब वर्ल्ड कप बिल्कुल करीब है। जाहिर है, हमारा मुख्य फोकस यही है कि हम जितना हो सके, उतना टी20 क्रिकेट खेलें। पांच मुकाबलों की सीरीज आपको कुछ नई चीजें आजमाने का मौका भी देती है। आपके पास इतने मैच होते हैं कि आप अपनी रणनीति में यहां-वहां कुछ छोटे-मोटे बदलाव कर सकें। यह एक बहुत अच्छी पहल है। उम्मीद है कि हम यह सीरीज जीतेंगे।"

एक ओर 15 मार्च से महिलाओं की टीम टी20 सीरीज खेलेगी, तो दूसरी तरफ इसी दिन से दोनों देशों की पुरुष टीम भी टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी। यह व्यवस्था एक ऐतिहासिक 'डबल-हेडर' का हिस्सा है। यह पहली बार हो रहा है जब साउथ अफ्रीका की दोनों टीमें (पुरुष और महिला) एक ही देश के खिलाफ लगातार मैचों की पूरी सीरीज खेल रही हैं। इसे लेकर लौरा वोलवार्ड बहुत उत्साहित हैं।

इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की पुरुष टीम की कमान केशव महाराज संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा, "यहां आकर ऐसा लगता है जैसे हम सब एक ही बड़ी टीम का हिस्सा हैं। हम एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव और जानकारी साझा करते हैं और आपस में बातचीत करते हैं। साथ ही, यह देखना भी मेरे लिए बहुत मजेदार होता है कि वे चीजों को किस तरह से संभालते हैं। ऐसा बहुत कम होता है कि दोनों टीमें एक साथ किसी दौरे पर हों, लेकिन मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिहाज से भी यह बहुत शानदार होगा कि हमारे मैच के बाद हम उनकी टीम का मैच देखें।"

एक ओर 15 मार्च से महिलाओं की टीम टी20 सीरीज खेलेगी, तो दूसरी तरफ इसी दिन से दोनों देशों की पुरुष टीम भी टी20 सीरीज की शुरुआत करेगी। यह व्यवस्था एक ऐतिहासिक 'डबल-हेडर' का हिस्सा है। यह पहली बार हो रहा है जब साउथ अफ्रीका की दोनों टीमें (पुरुष और महिला) एक ही देश के खिलाफ लगातार मैचों की पूरी सीरीज खेल रही हैं। इसे लेकर लौरा वोलवार्ड बहुत उत्साहित हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पिछली बार जब प्रोटियाज महिला टीम का सामना व्हाइट फर्न्स से हुआ था, तो वह दुबई में टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में था, जहां व्हाइट फर्न्स ने ट्रॉफी जीती थी। इस बीच, प्रोटियाज पुरुष टीम का सामना इसी महीने की शुरुआत में कोलकाता में मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में ब्लैककैप्स से हुआ था, जहां उन्हें नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार