ICC T20 World Cup: पाकिस्तानी टीम रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का सामना करेगी, जिससे पहले कप्तान सलमान आगा ने उस्मान तारिक को 'ट्रंप कार्ड' बताया है। उस्मान अपने बॉलिंग एक्शन की वजह से इस विश्व कप में काफी चर्चा में हैं।

Advertisement

तारिक के बॉलिंग स्टाइल की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनके डिलीवरी स्ट्राइड में रुकावट, जिसमें वह गेंद को बहुत ज्यादा देरी से रिलीज करने से पहले अपने लैंडिंग फुट को हवा में रखते हैं।

Advertisement

भारत के विरुद्ध मुकाबले से पहले आगा ने स्पिनर के एक्शन पर हो रही सभी जांच पर पलटवार करते हुए कहा कि आईसीसी उनकी गेंदबाजी को पहले ही दो बार क्लियर कर चुका है, तो फिर इस बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है?

आगा ने शनिवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "हमारे लिए सभी खिलाड़ी बराबर हैं। आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह हमारे ट्रंप कार्ड हैं। उस्मान को आईसीसी ने दो बार क्लीन चिट दी है। मुझे नहीं पता कि उनके एक्शन के बारे में बात क्यों हो रही है। उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

कप्तान आगा ने अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को लेकर कहा, "बाबर आजम हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वह रन बना रहे हैं। उम्मीद है कि वह रविवार को भी रन बनाकर हमारी मदद करेंगे। हम बैटिंग पोजीशन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते।"

आगा ने शनिवार को मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, "हमारे लिए सभी खिलाड़ी बराबर हैं। आप लोगों ने उस्मान तारिक को इतना बड़ा बनाया है। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वह हमारे ट्रंप कार्ड हैं। उस्मान को आईसीसी ने दो बार क्लीन चिट दी है। मुझे नहीं पता कि उनके एक्शन के बारे में बात क्यों हो रही है। उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत और पाकिस्तान 8 बार आमने-सामने रहे हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 7 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान ने साल 2021 में इकलौता मुकाबला जीता।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार