पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लेने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। निदा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की घोषणा की है।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए 272 मैच खेल चुकीं बॉलिंग ऑलराउंडर निदा डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "खुद पर ध्यान देने और अपनी ताकत वापस पाने के लिए समय निकालने के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं वापस आ गई हूं और एक बार फिर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए उपलब्ध हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने, कड़ी मेहनत करने और जब भी टीम को मेरी जरूरत हो, योगदान देने के लिए तैयार हूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"

निदा डार आखिरी बार यूएई में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से खेली थीं, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया था।

निदा डार ने 6 मई 2010 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के साथ अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद 6 अक्टूबर 2010 को आयरलैंड के विरुद्ध मैच के साथ अपना वनडे करियर शुरू किया।

निदा डार आखिरी बार यूएई में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से खेली थीं, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से हटा दिया गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

निदा डार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाली महिला गेंदबाज हैं। वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तीसरी पाकिस्तानी महिला हैं। इस फॉर्मेट में निदा से आगे सना मीर (151) और नाशरा संधू (117) हैं। निदा के पिता ख्वाजा राशिद हसन भी एक क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में 8 फर्स्ट क्लास के अलावा, 9 लिस्ट-ए मैच खेले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार