बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नोमान अली ने इतिहास रचा। नोमान टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

नोमान अली ने पारी में 3 विकेट लिए। इस दौरान दूसरे विकेट के रूप में मेहदी हसन मिराज का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में उनके 100 विकेट पूरे हो गए। नोमान ने 39 साल 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने। इस मामले में नोमान ने इंग्लैंड के बॉबी पील को पीछे छोड़ा। बॉबी ने 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में 100 विकेट लिए थे।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों में इंग्लैंड के रे इलिंगवर्थ (39 वर्ष 30 दिन), ऑस्ट्रेलिया के क्लैरी ग्रिमेट (39 वर्ष 22 दिन) और इंग्लैंड के सिडनी बार्न्स (38 साल 310) का नाम भी शामिल है।

नोमान अली ने पारी में 3 विकेट लिए। इस दौरान दूसरे विकेट के रूप में मेहदी हसन मिराज का विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में उनके 100 विकेट पूरे हो गए। नोमान ने 39 साल 217 दिन की उम्र में अपने 100 विकेट पूरे किए और टेस्ट क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने। इस मामले में नोमान ने इंग्लैंड के बॉबी पील को पीछे छोड़ा। बॉबी ने 1896 में 39 साल 180 दिन की उम्र में 100 विकेट लिए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

टेस्ट मैच पर गौर करें तो पाकिस्तान को जीत के लिए 76 ओवरों में 268 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 413 रन बनाए थे। पाकिस्तान की पहली पारी 386 रन पर सिमटी थी। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 240 रन पर घोषित की और पहली पारी में मिले 27 रन की बढ़त की बदौलत पाकिस्तान को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार