ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया। नॉर्थ सिडनी ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 163 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जॉर्जिया वोल बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। हालांकि, इसके बाद बेथ मूनी और एलिसा पेरी ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 86 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। मूनी ने 25 गेंदों में 6 चौके की मदद से 38 रन बनाए। वहीं, पेरी ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान पेरी ने 9 चौके लगाए।

हालांकि, पेरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। 102 के स्कोर पर तीसरा विकेट गंवाने के बाद 159 तक पहुंचते-पहुंचते ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट खो दिए। एश्ले गार्डनर 17 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुईं, तो जॉर्जिया वेयरहेम 10 रन ही बना सकीं। वहीं, एनाबेल सदरलैंड 9 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निकोला केरी 3 रन बनाकर रनआउट हुईं।

कप्तान सोफी मोलिनक्स 5 गेंदों में 11 रन बनाने के बाद रोजमेरी मेयर का शिकार बनीं। हालांकि, ताहिला मैक्ग्रा (नाबाद 6 रन) और किम गार्थ (नाबाद 4 रन) टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि रोजमेरी और कप्तान अमेलिया केर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले, न्यूजीलैंड के लिए भी पारी का आगाज अच्छा नहीं हुआ। फ्लोरा डेवोनशायर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, कप्तान अमेलिया केर 9 रन बनाने के बाद एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। 35 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की पारी को जॉर्जिया प्लिमर और मैडी ग्रीन ने संभाला। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 127 रनों की अटूट साझेदारी निभाई।

कप्तान सोफी मोलिनक्स 5 गेंदों में 11 रन बनाने के बाद रोजमेरी मेयर का शिकार बनीं। हालांकि, ताहिला मैक्ग्रा (नाबाद 6 रन) और किम गार्थ (नाबाद 4 रन) टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि रोजमेरी और कप्तान अमेलिया केर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार