Gavaskar Trophy: आईपीएल 2025 की नीलामी में भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ बोली लगाई। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने इसे एक सही प्राइस और कदम करार दिया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी बोली है।

Advertisement

जियोस्टार एक्सपर्ट मोहम्मद कैफ ने विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदने के लिए लखनऊ के आक्रामक प्रयास की सराहना की, लेकिन दावा किया कि यह एक उचित कदम था। बता दें, दिल्ली कैपिटल्स में रहते हुए पंत के साथ कैफ ने पहले काम किया है।

कैफ ने जियो स्टार पर कहा, "ऋषभ पंत के लखनऊ में शामिल होने से टीम को एक मजबूत ब्रांड वैल्यू और एक पहचान मिली है, जो किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी है। हालांकि लखनऊ के पास निकोलस पूरन के अलावा ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं, लेकिन पंत की मौजूदगी से उन्हें काफी फायदा होगा। 21 करोड़ की कीमत से सीधा 27 करोड़ तक का फैसला एक आक्रामक कदम था, लेकिन यह एक ऐसा कदम है जो उचित लगता है। उनके पास अब एक भारतीय कप्तान है। ऋषभ पंत को 27 करोड़ में हासिल करना लखनऊ के लिए एक अच्छा सौदा है।"

तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करने वाले पंत को मेगा नीलामी से पहले टीम से रिलीज कर दिया गया था। दिल्ली ने चार खिलाड़ियों - अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स और अभिषेक पोरेल को बरकरार रखा था। इस आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने करियर में 111 आईपीएल मैच खेले हैं और 18 अर्धशतक और एक शतक के साथ 3284 रन बनाए हैं।

कैफ ने जियो स्टार पर कहा, "ऋषभ पंत के लखनऊ में शामिल होने से टीम को एक मजबूत ब्रांड वैल्यू और एक पहचान मिली है, जो किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी है। हालांकि लखनऊ के पास निकोलस पूरन के अलावा ज्यादा बड़े नाम नहीं हैं, लेकिन पंत की मौजूदगी से उन्हें काफी फायदा होगा। 21 करोड़ की कीमत से सीधा 27 करोड़ तक का फैसला एक आक्रामक कदम था, लेकिन यह एक ऐसा कदम है जो उचित लगता है। उनके पास अब एक भारतीय कप्तान है। ऋषभ पंत को 27 करोड़ में हासिल करना लखनऊ के लिए एक अच्छा सौदा है।"

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार