बिग बैश लीग (बीबीएल) की फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स ने पीटर क्लार्क को अपनी महिला टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। पीटर न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) ब्रेकर्स के मुख्य कोच की भूमिका को भी साथ में निभाते रहेंगे।

Advertisement

मैथ्यू मोट के पुरुष बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम का मुख्य कोच बनने के बाद, सिडनी सिक्सर्स ने महिला टीम के लिए क्लार्क को हेड कोच नियुक्त कर अपने कोचिंग स्टाफ को पूरा कर लिया है। पीटर की अगुवाई में ब्रेकर्स का प्रदर्शन विमेंस नेशनल क्रिकेट लीग में शानदार रहा और टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। पूरे सीजन में टीम को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा, हालांकि बारिश से प्रभावित फाइनल में टीम को क्वींसलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम का खिताब जीतने का सपना साकार नहीं हो सका।

क्लार्क पहले से ही सिक्सर्स के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं। पिछले महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) सीजन में उन्होंने मैथ्यू मोट के साथ सहायक कोच के रूप में काम किया था, जिससे टीम और खिलाड़ियों के साथ उनका अच्छा तालमेल बन चुका है। शुरुआत में सिक्सर्स ने इस बात पर भी विचार किया था कि मैथ्यू मोट ही पुरुष और महिला दोनों टीमों की जिम्मेदारी संभालें। हालांकि बाद में क्लब ने फैसला किया कि दोनों टीमों के लिए अलग-अलग मुख्य कोच नियुक्त किए जाएंगे, ताकि दोनों टीमों को पूरा ध्यान और बेहतर तैयारी मिल सके।

मैथ्यू मोट हाल ही में जेम्स होप्स की जगह सिक्सर्स की पुरुष बीबीएल टीम के कोच बने हैं। ग्रेग शिपरड के पद छोड़ने के बाद होप्स को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ दी, क्योंकि उन्होंने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट की टीमों के साथ संयुक्त कोचिंग की नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली थी।

हालिया कोचिंग उपलब्धियों के अलावा, क्लार्क के पास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का व्यापक अनुभव है। फुल-टाइम कोचिंग में आने से पहले उन्होंने आठ साल तक ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के साथ साइकोलॉजिस्ट के तौर पर काम किया, जिससे उनके कई सिक्सर्स खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध बने, जो एनएसडब्ल्यू सेटअप का भी हिस्सा हैं।

मैथ्यू मोट हाल ही में जेम्स होप्स की जगह सिक्सर्स की पुरुष बीबीएल टीम के कोच बने हैं। ग्रेग शिपरड के पद छोड़ने के बाद होप्स को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ दी, क्योंकि उन्होंने क्वींसलैंड और ब्रिस्बेन हीट की टीमों के साथ संयुक्त कोचिंग की नई जिम्मेदारी स्वीकार कर ली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में अपनी पिछली भूमिकाओं और पिछले सीजन में क्लब के साथ सहायक कोच के तौर पर काम करते हुए सिक्सर्स के खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ संबंध बनाने का मौका मिला। मैं एक टीम के तौर पर बड़ी सफलता हासिल करने की कोशिश करते हुए इन संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आगे के सफर और ऐसे माहौल को बनाने में मदद करने के मौके को लेकर उत्साहित हूं जो हमें अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करेगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार