टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की भारत की टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। सूर्यकुमार की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको वो तीन कारण बताते हैं, जिनकी वजह से सूर्यकुमार भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर हुए।

Advertisement

खराब फॉर्म सबसे बड़ी वजह: कप्तानी संभालने के बाद से सूर्यकुमार ने टीम इंडिया को तो जीत दिलाई, लेकिन उनकी फॉर्म गिरती चली गई। कप्तानी संभालने के बाद 45 मुकाबलों में सूर्यकुमार सिर्फ 932 रन ही बना सके। साल 2025 में खेली 20 पारियों में तो वह एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके। उन्होंने 13.8 की औसत से सिर्फ 221 रन बनाए। सूर्यकुमार की खराब फॉर्म से बाकी बल्लेबाजों पर भी दबाव बढ़ रहा था। यही वजह रही कि सिलेक्टर्स को मजबूर होकर यह फैसला लेना पड़ा।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताने के बावजूद सूर्यकुमार यादव की भारत की टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई है। सूर्यकुमार की जगह पर श्रेयस अय्यर को नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको वो तीन कारण बताते हैं, जिनकी वजह से सूर्यकुमार भारतीय टी20 टीम की योजनाओं से बाहर हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अय्यर के दमदार रिकॉर्ड ने बढ़ाया दबाव: सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर करने का फैसला सिलेक्टर्स को श्रेयस अय्यर के लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से भी लेना पड़ा। अय्यर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया, तो 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। अब सबसे अच्छी बात यह रही कि अय्यर लगातार बल्ले से भी रन बना रहे थे और अपनी कप्तानी की काबिलियत को भी साबित कर रहे थे। दूसरी ओर, सूर्यकुमार कप्तानी में भी दमदार प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन बल्ले से उनकी लंबे समय से चली आ रही नाकामी को सिलेक्टर्स अब नजरअंदाज नहीं कर सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार