Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कैसे पडिक्कल की इस शतकीय पारी ने भारतीय टीम और सिलेक्टर्स का सिरदर्द बढ़ा दिया है।
आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि पडिक्कल का यह शतक टेस्ट में नंबर तीन पर खेलने वाले साई सुदर्शन पर दबाव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, "दबाव अब साई सुदर्शन पर आएगा। सुदर्शन को मौके मिल रहे थे, लेकिन वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं, और मुझे लगता है कि उन पर दबाव पड़ेगा। पडिक्कल का पहला मैच अच्छा जा चुका है और अगर वह दूसरे मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करते हैं, तो सिलेक्शन कमिटी को बहुत दिलचस्प फैसला लेना पड़ सकता है।"
Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है कि कैसे पडिक्कल की इस शतकीय पारी ने भारतीय टीम और सिलेक्टर्स का सिरदर्द बढ़ा दिया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी जमाई, जबकि ऋषभ पंत के साथ उन्होंने 71 रनों की अहम पार्टनरशिप निभाई। पडिक्कल की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 460 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। पडिक्कल भारत की ओर से नंबर तीन पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा ही कर सके हैं।