प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाली अंतिम पंघाल और महिला टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर जीतने वाली अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई दी है।

Advertisement

पीएमओ ने रविवार को पीएम मोदी के हवाले से अंतिम पंघाल को एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "एशियन गेम्स में अंतिम पंघाल का सिल्वर मेडल सच में बहुत अच्छा था। महिलाओं के 53 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बधाई। उम्मीद है कि वह देश का नाम रोशन करती रहेंगी और दूसरे एथलीटों को प्रेरित करेंगी।"

पीएमओ ने महिला टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर जीतने वाली खिलाड़ियों को पीएम की तरफ से बधाई देते हुए लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिला टीम गोल्फ इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर को बधाई। यह सफलता खेल के लिए उनके पक्के इरादे और जुनून को दिखाती है। उम्मीद है कि वे आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी।"

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। आर्चरी, निशानेबाजी, क्रिकेट, हॉकी, मुक्केबाजी, गोल्फ, कुश्ती, एथलेटिक्स में भारतीय दल को सफलता मिली, लेकिन बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसे कई अहम खेलों में हमें निराशा हाथ लगी।

भारतीय दल जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 38 ब्रॉन्ज मेडल थे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट और हॉकी टीमों, भारतीय महिला क्रिकेट और हॉकी टीमों तथा आर्चरी टीम का गोल्ड जीतना इन खेलों में भारत के एशिया में दबदबे को प्रदर्शित करता है। बैडमिंटन में हमें बड़ी निराशा हाथ लगी और आने वाले दिनों में इस खेल में भारतीय एथलीटों को कड़ी मेहनत करनी होगी। बैडमिंटन पिछले कुछ समय से भारत में एक ऐसे मजबूत खेल के रूप में उभरा है, जिसमें वैश्विक स्तर पर हमें सफलता मिली है। ऐसे में बैडमिंटन में असफलता हमें चिंतित करती है। गोल्फ हमारे लिए जरूर सकारात्मक रहा, जिसमें हमें गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले।

भारतीय दल जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। भारत ने कुल 85 पदक जीते, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 38 ब्रॉन्ज मेडल थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार