भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड की सीरीज उम्मीद के विपरीत रही है। 2 टी20 मैचों की इस सीरीज में माना जा रहा था कि भारतीय टीम आयरलैंड का सूपड़ा साफ कर देगी, लेकिन हुआ बिल्कुल इसका उल्टा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बेलफास्ट में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की आयरलैंड के खिलाफ यह पहली हार थी।

Advertisement

पहला टी20 हारने के बाद, रविवार को होने वाले दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम सतर्क हो गई है। प्लेइंग इलेवन में बदलाव की खबरें भी चर्चा में हैं। दूसरा टी20 गंवाने का मतलब सीरीज गंवाना होगा। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो या न हो, इसे लेकर मंथन जारी है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए रविवार को दूसरा टी20 खेलने वाली भारत टीम की प्लेइंग इलेवन से संबंधित सुझाव दिए हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा है कि दूसरा टी20 भारत के अस्तित्व से जुड़ा है। मुझे नहीं लगता कि टीम इंडिया को प्लेइंग में बहुत ज्यादा बदलाव की जरूरत है।

चोपड़ा ने कहा, "मेरे मुताबिक टीम में एक बदलाव किया जा सकता है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखते हुए प्रिंस यादव को डेब्यू कराना चाहिए। प्रसिद्ध का टी20 में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। 6 मैचों में फेंके गए 24 ओवर में उन्होंने 11.54 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और मात्र 8 विकेट ले सके हैं। उनकी जगह प्रिंस को मौका दिया जा सकता है।"

प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टी20 में 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए थे।

Advertisement

चोपड़ा ने कहा, "मेरे मुताबिक टीम में एक बदलाव किया जा सकता है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर रखते हुए प्रिंस यादव को डेब्यू कराना चाहिए। प्रसिद्ध का टी20 में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। 6 मैचों में फेंके गए 24 ओवर में उन्होंने 11.54 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं और मात्र 8 विकेट ले सके हैं। उनकी जगह प्रिंस को मौका दिया जा सकता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा आकाश ने ओपनिंग, मध्यक्रम या गेंदबाजी में किसी और बदलाव की बात नहीं की। आकाश चोपड़ा की वीडियो पर गौर करें, तो वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार और लंबा हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार