ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारत ए की भिड़ंत अफगानिस्तान ए के साथ हो रही है। रंगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 319 रन लगाए हैं।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या अच्छी लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े। वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़ ने भी आगाज तो दमदार किया, लेकिन 31 गेंदों में 30 रन बनाने के बाद वह पवेलियन लौट गए। ऋतुराज ने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। प्रियांश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। प्रियांश ने अपनी पारी में 42 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए। प्रियांश ने 9 चौके और एक छक्के लगाया।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या अच्छी लय में दिखाई दिए और दोनों ने मिलकर 7.6 ओवर में 75 रन जोड़े। वैभव ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 28 गेंदों में 38 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपराज बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, निशांत नाबाद रहे और उन्होंने 26 गेंदों में 21 रनों की अहम पारी खेली। अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रनआउट हुए। गेंदबाजी में अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई और फरमानुल्लाह सफी ने दो-दो अपने नाम किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार