ODI Match: साउथ अफ्रीका ने रविवार को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 सीमर्स और एक स्पिनर को इस मुकाबले के लिए चुना है। केशव महाराज और टेंबा बावुमा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। बावुमा के स्थान पर एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Advertisement

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवाई थी। ऐसे में टीम इंडिया वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी।

Advertisement

चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी भी हुई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम इंडिया इस मुकाबले में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरी है। हालांकि, ऋषभ पंत को इस मुकाबले से आराम दिया गया है।

रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

इस मैदान पर विशाल स्कोर बनाना मुश्किल है। यहां वनडे इतिहास में सिर्फ एक ही पारी में 300 रन का आंकड़ा छुआ गया है। इस पिच पर 270 रन के टारगेट का पीछा करना भी आसान नहीं रहा है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। साउथ अफ्रीकी टीम ने इस दौरान 51 मैच जीते, जबकि 40 मैच टीम इंडिया के नाम रहे।

Advertisement

इस मैदान पर विशाल स्कोर बनाना मुश्किल है। यहां वनडे इतिहास में सिर्फ एक ही पारी में 300 रन का आंकड़ा छुआ गया है। इस पिच पर 270 रन के टारगेट का पीछा करना भी आसान नहीं रहा है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं। टॉस जीतने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन : रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार