रणजी ट्रॉफी एलीट 2026-27 में गुरुवार को 8 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिनमें 2 मुकाबलों में बारिश 'विलेन' साबित हुई। आइए, ड्रॉ हुए उन सभी मुकाबलों के बारे में जानते हैं।

ओडिशा बनाम सर्विसेज: भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-सी के इस मैच में बारिश 'विलेन' साबित हुई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओडिशा की टीम पहली पारी में महज 194 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में पुल्कित नागर ने 47 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके जवाब में सर्विसेज की टीम सिर्फ 12 ही ओवर खेल सकी, जिसमें उसने बगैर कोई विकेट गंवाए 40 रन बनाए।

झारखंड बनाम दिल्ली: बारिश से प्रभावित यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जिसमें कप्तान आयुष बडोनी (नाबाद 210) और सुमित माथुर (नाबाद 150) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने अपनी पहली पारी 515/5 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में झारखंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 47 ओवर खेल सकी, जिसमें 4 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए।

चंडीगढ़ बनाम हिमाचल प्रदेश: एलीट ग्रुप-डी का 'हाई-स्कोरिंग' मैच चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ ने अपनी पारी 685/5 के स्कोर पर घोषित की। इस दौरान नेहल पजनी (222) और अर्जुन आजाद (147) ने दमदार पारियां खेलीं। इसके जवाब में हिमाचल ने 177 ओवरों का सामना करते हुए 6 विकेट खोकर 559 रन बनाए। इस पारी में इनेश महाजन (121) और आकाश वशिष्ठ (नाबाद 126) ने शतक जड़े।

उत्तराखंड बनाम राजस्थान: देहरादून स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में खेले गए एलीट ग्रुप-डी के इस मैच में राजस्थान की टीम पहली पारी में 272 रन पर ढेर हो गई। इस पारी में देवेंद्र बोरा ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में उत्तराखंड सिर्फ 194 रन पर सिमट गई।

राजस्थान के पास पहली पारी के आधार पर 78 रन की बढ़त थी। इस टीम ने दूसरी इनिंग करण लांबा (नाबाद 100) की शतकीय पारी के दम पर 290/5 के स्कोर पर घोषित करते हुए उत्तराखंड को जीत के लिए 369 रनों का टारगेट दिया, लेकिन उत्तराखंड दूसरी पारी में सिर्फ 9 ही ओवर खेल सकी, जिसमें बगैर कोई विकेट गंवाए 38 रन बनाए।

बडौदा बनाम जम्मू-कश्मीर: वडोदरा स्थित रिलायंस स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप-ए के इस मैच में बड़ौदा ने अपनी पहली पारी में 616 रन बनाए। इस पारी में प्रियांशु मोलिया ने 321 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि महेश पिठिया ने 102 रन जड़े। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर पहली पारी में सिर्फ 303 रन पर सिमट गई, जिसके बाद उसे फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। इस टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 316 रन बना लिए थे, जिसके बाद खेल को ड्रॉ घोषित किया गया।

महाराष्ट्र बनाम गुजरात: एलीट ग्रुप-सी का यह मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात को पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट करने के बाद महाराष्ट्र ने 330 रन बनाए। गुजरात ने अपनी दूसरी पारी 446/5 के स्कोर पर घोषित की। इस दौरान आर्या देसाई ने 151 रन, जबकि जयमीत पटेल ने 119 रन की नाबाद पारी खेली। महाराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 47 ओवरों का सामना किया, जिसमें 4 विकेट खोकर 141 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

हैदराबाद बनाम पंजाब: हैदराबाद स्थित जिमखाना ग्राउंड पर एलीट ग्रुप-बी के इस मैच में पंजाब ने सलिल अरोड़ा (151) के शतक की मदद से पहली पारी में 431 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 380 रन पर सिमट गई। पंजाब ने दूसरी पारी 240/6 के स्कोर पर घोषित की और मैच ड्रॉ रहा।

महाराष्ट्र बनाम गुजरात: एलीट ग्रुप-सी का यह मैच पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें गुजरात को पहली पारी में 223 रन पर ऑलआउट करने के बाद महाराष्ट्र ने 330 रन बनाए। गुजरात ने अपनी दूसरी पारी 446/5 के स्कोर पर घोषित की। इस दौरान आर्या देसाई ने 151 रन, जबकि जयमीत पटेल ने 119 रन की नाबाद पारी खेली। महाराष्ट्र ने अपनी दूसरी पारी में 47 ओवरों का सामना किया, जिसमें 4 विकेट खोकर 141 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार