अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एआरसीए) में जारी प्रशासनिक संकट के कारण राज्य को अपना पहला मैच गंवाना (वॉकओवर देना) पड़ा था। अब बीसीसीआई की तरफ से नियुक्त तीन सदस्यीय चयन पैनल ने 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है, जिसमें नीलम ओबी को रणजी ट्रॉफी के अगले तीन मुकाबलों के लिए कप्तान बनाया गया है।

कमशा यांगफो को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि असम के पूर्व क्रिकेटर सुजय तरफदार हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। दिल्ली के लिए दो फर्स्ट-क्लास मैच खेल चुके सलिल मल्होत्रा ​​को गेस्ट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

पैनल ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के पहले तीन मैचों के लिए भी 15 सदस्यीय अंडर-23 टीम चुनी है, जिसमें लेकी त्सेरिंग कप्तान और टेची टाडो उप-कप्तान होंगे। यह चयन ऐसे समय में हुआ है जब अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन (एआरसीए) में काफी उथल-पुथल चल रही है। एसोसिएशन के दो गुटों के बीच कानूनी विवाद के कारण गुवाहाटी हाई कोर्ट (ईटानगर बेंच) में मामला चल रहा था, जिस वजह से राज्य की टीम अहमदाबाद में नागालैंड के खिलाफ अपना पहला मैच नहीं खेल पाई।

पिछले 17 वर्षों में रणजी ट्रॉफी में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम को अपना मैच गंवाना पड़ा हो। इसके अलावा, राज्य की टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी और अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी में भी हिस्सा नहीं ले पाई थी। ऐसे में, मौजूदा घरेलू सीजन में खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने हस्तक्षेप किया और टीम चयन की प्रक्रिया की देखरेख की।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को 'आईएएनएस' को बताया कि असम के पूर्व क्रिकेटर्स - सत्य गोपाल चक्रवर्ती, जयंत चौधरी और दीप बोराह की एक स्वतंत्र चयन समिति बनाई गई थी। सत्य गोपाल चक्रवर्ती को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस समिति ने ईटानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों के ट्रायल लिए, ताकि रणजी ट्रॉफी, अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी और विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।

बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल के सदस्य एमके खैरुल जमाल मजूमदार को इन ट्रायल्स और चयन प्रक्रिया का संयोजक नियुक्त किया गया था। अब टीमों के साथ, अरुणाचल प्रदेश को मैदान के बाहर की अनिश्चितता को पीछे छोड़ने और बाकी घरेलू सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अपना ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद होगी।

अरुणाचल प्रदेश की टीमें:

रणजी ट्रॉफी: नीलम ओबी (कप्तान), कामशा यांगफो (उप-कप्तान), नबाम कामा, लिचा झोन, मायेन्दुंग सिंगपो, तेची डोरिया, बिकी कुमार, मिबोम मोसु, योरजुम सेरा, याब निया, नबाम टेम्पोल, तेची नेरी, लीखा सोनिया, नबाम डोल, सलिल मल्होत्रा ​​(अतिथि खिलाड़ी)।

स्टैंडबाय: नबाम टोटू, नबाम जोश, तेची सानिया, दरगे बागरा, शुहेल अख्तर अंसारी, पेंजोर मंगोल, तेची सोनम, अखिलेश साहनी, चंदन केआर सिंह, तेची टिकली, राकेश कुमार।

अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी: लेकी त्सेरिंग (कप्तान), तेची टाडो (उप-कप्तान), अमन पीसा, तकम जैकब, अमरजीत शर्मा, नबाम अबो, सोसर काकुम, राजेश रेबी, तेची डोल, नबाम इंडिया, पासांग नोरबू, शिव कुमार, गोलो आगा, लोली यांगफो, निनी मिबांग।

स्टैंडबाय: नबाम टोटू, नबाम जोश, तेची सानिया, दरगे बागरा, शुहेल अख्तर अंसारी, पेंजोर मंगोल, तेची सोनम, अखिलेश साहनी, चंदन केआर सिंह, तेची टिकली, राकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार