T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस अहम मैच को लेकर पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर विश्व कप खिताब अपने नाम करेगी।

Advertisement

नैना जडेजा ने आईएएनएस से कहा, "भारतीय टीम इस समय काफी अच्छी फॉर्म में है। टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। पूरे देश की तरह वे भी भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रही हैं।"

Advertisement

वहीं, क्रिकेट कोच सुखविंदर सिंह बावा ने भारत-इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मैच को लेकर कहा, "गुरुवार को हम एक अच्छा मुकाबला देखेंगे, लेकिन जैसे ही इंडियन टीम सही समय पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, मुझे उम्मीद है कि इंडिया मैच जीतेगा। मैं चाहता हूं कि सेमीफाइनल मैच खेलने के लिए वही टीम कॉम्बिनेशन हो।

उन्होंने अभिषेक शर्मा और बुमराह की तारीफ में कहा, "अभिषेक शर्मा अभी भी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हमारी टीम के ट्रंप कार्ड हैं। संजू सैमसन एक बड़े मैच के प्लेयर हैं, संजू सैमसन और जोफ्रा आर्चर का कोई मुकाबला नहीं है।"

भारतीय टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच जीतकर सुपर-8 में प्रवेश किया था, जहां उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन और वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने अभिषेक शर्मा और बुमराह की तारीफ में कहा, "अभिषेक शर्मा अभी भी दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती हमारी टीम के ट्रंप कार्ड हैं। संजू सैमसन एक बड़े मैच के प्लेयर हैं, संजू सैमसन और जोफ्रा आर्चर का कोई मुकाबला नहीं है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच इस सेमीफाइनल मैच की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार