आईपीएल फाइनल 2026 को लेकर जहां एक ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त जोश है, वहीं दूसरी ओर शहर में एक खास सामुदायिक वॉल म्यूरल '11 हार्ट्स' लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

Advertisement

स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किया गया यह म्यूरल सिर्फ एक कलाकृति नहीं, बल्कि बेंगलुरु के हर उस प्रशंसक की भावनाओं का प्रतीक है, जिसने पिछले 18 वर्षों तक 'ई साला कप नमदे' के सपने को दिल से जिया है। कलाकारों के मुताबिक यह म्यूरल उन सभी प्रशंसकों को समर्पित है, जिन्होंने वर्षों तक टीम का साथ दिया, जीत-हार में उसके साथ खड़े रहे और खासकर उन 11 लोगों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने पिछले वर्ष हुई भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी।

Advertisement

फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में लोग इस म्यूरल स्थल पर पहुंच रहे हैं। यहां लोग पिछले साल की दुखद घटना में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और साथ ही आरसीबी के लिए अपनी शुभकामनाएं भी लिख रहे हैं।

आईपीएल प्रशंसक सिंचना ने आईएएनएस से कहा कि उन्होंने म्यूरल पर 'लेट्स गो आरसीबी' लिखकर अपने हस्ताक्षर भी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आरसीबी की दूसरी ट्रॉफी होगी और उनके लिए विराट कोहली खुद किसी ट्रॉफी से कम नहीं हैं।

एक अन्य प्रशंसक कौशिक ने बताया कि आरसीबी उनके लिए सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि यह म्यूरल आज मैदान में उतरने वाले 11 खिलाड़ियों और पिछले वर्ष भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों दोनों को समर्पित है। इसी सोच के साथ इस विशेष वॉल आर्ट को तैयार किया गया है।

प्रशंसक प्रज्वल ने बताया कि इस म्यूरल का नाम '11 हार्ट्स' रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह उन 11 सच्चे आरसीबी प्रशंसकों को श्रद्धांजलि है, जो पिछले साल टीम के फाइनल में पहुंचने का जश्न मनाने आए थे। म्यूरल में जगह-जगह बने 11 दिल उसी स्मृति का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु के कई कलाकारों ने मिलकर एक दिन में इस कला को आकार दिया।

Advertisement

एक अन्य प्रशंसक कौशिक ने बताया कि आरसीबी उनके लिए सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि यह म्यूरल आज मैदान में उतरने वाले 11 खिलाड़ियों और पिछले वर्ष भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 प्रशंसकों दोनों को समर्पित है। इसी सोच के साथ इस विशेष वॉल आर्ट को तैयार किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल फाइनल से पहले '11 हार्ट्स' म्यूरल ने यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और लोगों को जोड़ने वाला एक मजबूत रिश्ता भी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार