आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा। आरसीबी ने पहले क्वालीफायर में जीटी को और जीटी ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि जीटी का घरेलू मैदान होने के बाद भी फाइनल में आरसीबी का पलड़ा भारी रहेगा।

Advertisement

इरफान पठान ने जियोस्टार पर कहा, "अहमदाबाद में घरेलू परिस्थितियों का फायदा गुजरात को मिलने के बावजूद, आरसीबी पलड़ा थोड़ा भारी है। फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बाद आरसीबी को आराम करने के लिए ज्यादा समय मिला है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आरसीबी पूरी तरह संतुलित टीम नजर आती है। अगर आप उनकी तुलना गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों से करें, तो आरसीबी के पास ज्यादा फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी और ज्यादा अनुभवी मैच-विनर हैं। उनकी बल्लेबाजी में गहराई है, उनकी गेंदबाजी में विविधता है, और उनके पास ऐसे फील्डर हैं जो अहम रन बचा सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें लंबे ब्रेक का फायदा भी मिला है, क्योंकि उन्होंने पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वे अहमदाबाद में इंतजार कर रहे हैं और तैयारी कर रहे थे, जबकि जीटी को दूसरा क्वालीफायर खेलना पड़ा और उसे जीतना पड़ा।"

इरफान पठान ने जियोस्टार पर कहा, "अहमदाबाद में घरेलू परिस्थितियों का फायदा गुजरात को मिलने के बावजूद, आरसीबी पलड़ा थोड़ा भारी है। फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करने के बाद आरसीबी को आराम करने के लिए ज्यादा समय मिला है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 में आरसीबी और जीटी 3 बार एक दूसरे से टकरा चुकी हैं। आरसीबी 2-1 से आगे चल रही है। लीग चरण का पहला मुकाबला आरसीबी ने 5 विकेट से जीता था, दूसरे मुकाबले को जीटी ने 4 विकेट से जीता। क्वालीफायर 1 में आरसीबी ने जीटी को 92 रन से हराया था। फाइनल में एक बार फिर आमने-सामने हो रही दोनों टीमों का मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार