आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना गुजरात टाइटंस (जीटी) से होना है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आइए आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर मुकाबले में आरसीबी और जीटी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

Advertisement

विराट कोहली: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बड़े मुकाबलों के ही खिलाड़ी माने जाते हैं। कोहली अकेले दम पर किसी भी मुकाबले का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। विराट इस सीजन शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। कोहली ने 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए हैं। विराट अगर पहले क्वालिफायर में अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने में सफल रहे, तो आरसीबी की फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो सकती है।

Advertisement

साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं। सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं।

शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल भी आरसीबी के गेंदबाजों के लिए पहले क्वालिफायर में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। गिल की हालिया फॉर्म कमाल की चल रही है और वह इस सीजन 616 रन बना चुके हैं। शुभमन की बल्लेबाजी में खास बात यह है कि वह बिना जोखिम उठाए गेंदबाजों पर दबाव बनाने का हुनर जानते हैं, जो उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाता है।

साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन के बल्ले से ही निकले हैं। सुदर्शन पारी को बुनने के साथ-साथ आक्रामक अंदाज में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि वह निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वह 638 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोहम्मद सिराज: गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अहम बात यह है कि मोहम्मद सिराज अपनी लय में लौट आए हैं। सिराज को धर्मशाला के मैदान पर हवा में अच्छी स्विंग भी मिल सकती है और जीटी के पहले गेंदबाजी करने पर वह बेहद घातक साबित हो सकते हैं। भले ही सिराज के लिए यह सीजन शुरुआत में कुछ खास न रहा हो, लेकिन बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करना उनकी पुरानी आदत रही है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार