इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) की समाप्ति के साथ ही अगले आईपीएल सीजन की तैयारी भी फ्रेंचाइजियों ने शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ऋषभ पंत और कुलदीप यादव से जुड़ी हुई है।

Advertisement

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 से पहले होने वाले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर सकती है और उनके बदले डीसी से कुलदीप यादव को ले सकती है।

Advertisement

ऋषभ पंत को एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डीसी पंत को लगभग 15 करोड़ में एलएसजी से लेगी। एलएसजी डीसी से ट्रेड के जरिए कुलदीप यादव को लेगी। दोनों फ्रेंचाइजी ट्रेड की औपचारिकताओं को पूरा कर रही हैं। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई की मंजूरी का भी इंतजार रहेगा।

ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद ही टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही उनके टीम से अलग होने के कयास लग रहे हैं। पंत आईपीएल 2025 में एलएसजी से जुड़े थे। टीम ने उन्हें कप्तान बनाया था। पंत की कप्तानी में बीते दो सीजन एलएसजी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। आईपीएल 2025 में टीम सातवें, जबकि आईपीएल 2026 में दसवें स्थान पर रही। बतौर बल्लेबाज भी पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

ऋषभ पंत को एलएसजी ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, डीसी पंत को लगभग 15 करोड़ में एलएसजी से लेगी। एलएसजी डीसी से ट्रेड के जरिए कुलदीप यादव को लेगी। दोनों फ्रेंचाइजी ट्रेड की औपचारिकताओं को पूरा कर रही हैं। इसके बाद उन्हें बीसीसीआई की मंजूरी का भी इंतजार रहेगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी ओर, कुलदीप यादव का एलएसजी में जाना भी उनके लिए घर वापसी की तरह ही होगा। कुलदीप कभी एलएसजी के लिए नहीं खेले, लेकिन यह टीम उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में कुलदीप के लिए एलएसजी घर की टीम है। कुलदीप भी 2022 से 2026 तक लगातार डीसी का हिस्सा रहे हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार