राइजिंग स्टार्स एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज इकराम अलीखिल 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा।

तीन टेस्ट और 33 वनडे मैच खेल चुके इकराम अलीखिल ऐसी टीम का नेतृत्व करेंगे जिसमें एजाज अहमदजई, एएम गजनफर, दरवेश रसूली, हसन ईसाखिल, कैस अहमद और बिलाल सामी जैसे कई जाने-माने खिलाड़ी शामिल हैं।

तेज गेंदबाज सामी हाल ही में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वनडे ट्राई-सीरीज का हिस्सा थे। चयनकर्ताओं ने अहमदजई को भी टीम में जगह दी है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है।

उन्होंने शुरुआती दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाकर टीम में अपनी जगह पक्की की। अलीखिल टीम की कप्तानी करने के साथ-साथ मुख्य विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे, जबकि मोहम्मद इशाक को टीम में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है।

अफगानिस्तान ए को श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए और हांगकांग, चीन के साथ पूल ए में रखा गया है। दूसरे ग्रुप में भारत ए, पाकिस्तान ए, यूएई और नेपाल शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पिछले साल के टूर्नामेंट में, अफगानिस्तान ग्रुप ए में तीसरे स्थान पर रहने के कारण नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाया था।

अफगानिस्तान ए अपने अभियान की शुरुआत 19 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले दिन श्रीलंका ए के खिलाफ करेगा, और इसके बाद 21 नवंबर को बांग्लादेश ए से भिड़ेगा। वे 23 नवंबर को हांगकांग, चीन के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज के मैचों का समापन करेंगे।

सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल रविवार, 29 नवंबर को होगा। नॉकआउट मैचों सहित सभी मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। मुख्य टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने अब्दुल्ला तारखिल, खालिद तानीवाल और इजहारुलहक नवीद को तीन रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में नामित किया है, जो टूर्नामेंट के लिए स्टैंडबाय पर रहेंगे।

अफगानिस्तान ए टीम: इकराम अलीखिल (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, इमरान मीर, इजाज अहमद अहमदजई, दरविश रसूली, फैसल खान शिनोजादा, बहीर शाह महबूब, फरमानुल्लाह सफी, कैस अहमद, नसीर खान मारूफखिल, एएम गजनफर, बिलाल सामी, बशीर अहमद और नवीद जादरान।

सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल रविवार, 29 नवंबर को होगा। नॉकआउट मैचों सहित सभी मुकाबले दोहा में खेले जाएंगे। मुख्य टीम के अलावा चयनकर्ताओं ने अब्दुल्ला तारखिल, खालिद तानीवाल और इजहारुलहक नवीद को तीन रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में नामित किया है, जो टूर्नामेंट के लिए स्टैंडबाय पर रहेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार