श्रीलंका में ए टीमों के बीच खेली जा रही वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के अपने पहले मैच में इंडिया ए टीम ने श्रीलंका ए को 278 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक लगाया।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 2 और वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हो गए। 16 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को प्रियांश आर्य और ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आर्य 32 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने बेहतरीन शतक लगाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 114 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। आईपीएल के दौरान अपनी निराशाजनक बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार हुए गायकवाड़ ने बड़े मंच पर दमदार बल्लेबाजी से अपने आलोचकों को जवाब दिया।

तिलक वर्मा ने 97 गेंदों पर 60 की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 24 और सुर्यांश शेड्गे ने 26 रन बनाए। भारत ए टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 277 रन बनाए।

इसके बाद गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। गायकवाड़ ने बेहतरीन शतक लगाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 114 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली। आईपीएल के दौरान अपनी निराशाजनक बल्लेबाजी की वजह से आलोचना का शिकार हुए गायकवाड़ ने बड़े मंच पर दमदार बल्लेबाजी से अपने आलोचकों को जवाब दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा होनी है। अंशुल कंबोज, अरशद खान, विपराज निगम और अनुकूल रॉय के प्रदर्शन पर भारतीय टीम निर्भर करेगी। अगर ये गेंदबाज अपनी क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब रहे, तो भारत त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत जीत के साथ कर सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार