अबू धाबी टी10 की शुरुआत 7 नवंबर से हो रही है। रॉयल डेजर्ट चैंपियंस टीम के डायरेक्टर रॉबिन सिंह ने कहा है कि हम लीग में ऐसी विरासत बनाने के लिए तैयार हैं, जो लंबे समय तक कायम रहेगी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने कहा, "सबसे जरूरी बात यह है कि ड्राफ्ट में जाने से पहले एक बहुत मजबूत कोर (मुख्य टीम) तैयार की जाए, क्योंकि ड्राफ्ट कभी-कभी अनिश्चित हो सकता है। नई टीम चुनना एक चुनौती है और यह प्रक्रिया बहुत तेजी से बदलती रहती है। नीलामी के लिए हमारी रणनीति बहुत मजबूत थी। यह बात सभी जानते हैं कि ऐसे टूर्नामेंट गेंदबाज ही जिताते हैं। अगर आपके पास अच्छी गेंदबाजी यूनिट नहीं है, तो हालात तेजी से बिगड़ते हैं। टूर्नामेंट शुरू करने के लिए उत्साहित रॉयल डेजर्ट चैंपियंस एक ऐसी विरासत शुरू करने के लिए तैयार हैं, जो अबू धाबी टी10 में लंबे समय तक कायम रहेगी।"
रॉबिन सिंह ने कहा, "निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को पहले से साइन करने के बाद, हम जानते थे कि हम दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से किसी एक को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे। अच्छी बात यह रही कि हमें खेल के छोटे फॉर्मेट के तीन बेहतरीन गेंदबाज मिल गए। उन सभी के शानदार रिकॉर्ड हैं, जिन्हें नकारा नहीं जा सकता और वे हमारे अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।"
रॉयल डेजर्ट चैंपियंस ने गेंदबाजों के तौर पर मोहम्मद वसीम, नसीम शाह और महेश थीक्षाना को अपनी टीम में शामिल किया है, ताकि वे आने वाले सीजन में मजबूत प्रदर्शन कर सकें। इसके अलावा, दुष्मंथा चमीरा, क्रिस जॉर्डन और ल्यूक वुड गेंदबाजी को मजबूत करेंगे। टीम के कप्तान निकोलस पूरन हैं।
रॉबिन सिंह ने कहा, "निकोलस पूरन, फिल सॉल्ट और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों को पहले से साइन करने के बाद, हम जानते थे कि हम दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से किसी एक को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे। अच्छी बात यह रही कि हमें खेल के छोटे फॉर्मेट के तीन बेहतरीन गेंदबाज मिल गए। उन सभी के शानदार रिकॉर्ड हैं, जिन्हें नकारा नहीं जा सकता और वे हमारे अभियान में अहम भूमिका निभाएंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS