साउथ अफ्रीका टी20 लीग में मंगलवार को एमआई केपटाउन और जोबर्ग सुपरकिंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें एमआई केपटाउन ने 4 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

बारिश से प्रभावित मैच 20 ओवर की जगह 12 ओवर का खेला गया। टॉस एमआई केपटाउन ने जीता था और गेंदबाजी का फैसला लिया था।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी जोबर्ग सुपरकिंग्स ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के 21 गेंद पर 44, मैथ्यू डिविलियर्स के 15 गेंद पर 21, जेम्स विंस के 15 और शुभम रंजने के 12 रन की मदद से 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए।

एमआई के लिए कॉर्बिन बोश ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3, कप्तान राशिद खान ने 3 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और जॉर्ज लिंडे को 1-1 विकेट मिले।

एमआई केपटाउन ने 11.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया।

रासी वानडर डुसेन ने 24 गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए 35, निकोलस पूरन ने 15 गेंद पर 5 छक्के लगाते हुए 33 और जेसन स्मिथ ने 7 गेंद पर 3 छक्के लगाते हुए 22 रन बनाकर एमआई की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

जोबर्ग के लिए नांद्रे बर्गर ने 2, अकील हुसैन, रिचर्ड ग्लिसन और वियान मुल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

निकोलस पूरन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

जोबर्ग के लिए नांद्रे बर्गर ने 2, अकील हुसैन, रिचर्ड ग्लिसन और वियान मुल्डर ने 1-1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अंक तालिका में एमआई सबसे नीचे, छठे नंबर पर है। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप पहले, जोबर्ग सुपर किंग्स दूसरे, पार्ल रॉयल्स तीसरे, डरबन सुपर जायंट्स चौथे और प्रिटोरिया कैपिटल्स पांचवें नंबर पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार