श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

Advertisement

दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 184 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद है। सुदर्शन के साथ क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल मौजूद हैं। पड्डिकल भी शतक के करीब हैं। वह 151 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुदर्शन और पड्डिकल के बीच अब तक 181 रन की साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

भारत को एकमात्र झटका अमन मोखाड़े के रूप में लगा है। सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मोखाड़े 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए और सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।

इससे पहले श्रीलंका ए की पहली पारी 366 रन पर समाप्त हुई। श्रीलंका की तरफ से कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक लगाया और 207 गेंदों पर 2 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेली। इसके अलावा, नुवानीडू फर्नांडो ने 44 और अंजाला बंडारा ने 42 रन बनाए।

भारत को एकमात्र झटका अमन मोखाड़े के रूप में लगा है। सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मोखाड़े 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए और सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो भारत की नजर श्रीलंका ए पर बड़ी बढ़त लेने की होगी, ताकि दूसरी पारी में दबाव बनाया जा सके। सुदर्शन अपने शतक को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे, जबकि पड्डिकल भी एक बड़ी पारी खेलने की सोच के साथ उतरेंगे। फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका से 119 रन पीछे है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार