बैटिंग ऑलराउंडर सैफ जैब ने 13 साल बिताने के बाद नॉर्थम्पटनशायर क्लब को छोड़ने का फैसला किया है। 28 वर्षीय खिलाड़ी के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) में अभी एक साल शेष था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने क्लब छोड़ने का फैसला किया। रिपोर्ट के अनुसार, वह हैम्पशायर से जुड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

जैब ने साल 2014 में नॉर्थम्पटनशायर (नॉर्थेंट्स) के साथ अपने 'लिस्ट ए' करियर की शुरुआत की थी और वे क्लब के लिए 200 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। सैफ ने क्लब को सूचित किया है कि वे 2026 सीजन के बाद टीम छोड़ देंगे।

नॉर्थम्पटनशायर के साथ बिताए समय को याद करते हुए जैब ने कहा कि उनके लिए इस टीम की तरफ से खेलना सम्मान की बात रही है। नॉर्थम्पटनशायर के हवाले से जैब ने कहा, "नॉर्थम्पटनशायर काउंटी क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सच में सम्मान की बात है। खासकर इसलिए क्योंकि यह क्लब इतने लंबे समय से मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है। यहां बिताए गए पलों, पनपने वाली दोस्ती और मिले अनुभवों के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा। मैं समर्थकों से कहना चाहूंगा – इतने वर्षों तक आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उसके लिए तहे दिल से शुक्रिया। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और आपके साथ उन खास पलों को साझा करना एक ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा।"

28 वर्षीय जैब 2025 में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने 14 मैचों में 64.77 की औसत से 1425 रन जुटाए। पिछले सीजन में उन्होंने 23 पारियों में छह शतक और सात अर्धशतक जड़े थे।

इस सीजन में जैब ने 42.80 की औसत से 856 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। उन्हें 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में 'सदर्न ब्रेव' के लिए खेलते हुए भी देखा गया था। यह ऑलराउंडर फिलहाल नेपाल प्रीमियर लीग में खेल रहा है और 'कनाडा सुपर60' में भी हिस्सा ले चुका है।

नॉर्थम्पटनशायर ने अपने बयान में कहा, "28 वर्षीय खिलाड़ी ने सीजन के अंत में क्लब को बता दिया था कि वे अपना भविष्य नॉर्थम्पटनशायर के साथ नहीं देखते हैं। इस फैसले को बदलने के लिए बातचीत भी हुई, लेकिन अब वे क्लब छोड़ देंगे।"

'क्रिकइन्फो' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बैटिंग ऑलराउंडर हैम्पशायर से जुड़ने जा रहा है। हैम्पशायर इस सीजन में रेलिगेट (निचले डिवीजन में खिसकना) होने के बाद, वापस डिवीजन वन में प्रमोट होने की कोशिश कर रही है।

नॉर्थम्पटनशायर ने अपने बयान में कहा, "28 वर्षीय खिलाड़ी ने सीजन के अंत में क्लब को बता दिया था कि वे अपना भविष्य नॉर्थम्पटनशायर के साथ नहीं देखते हैं। इस फैसले को बदलने के लिए बातचीत भी हुई, लेकिन अब वे क्लब छोड़ देंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार