T20 World Cup Final: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को मार्च 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। संजू सैमसन का प्रदर्शन 'टी20 विश्व कप 2026' में शानदार रहा था। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में दमदार पारी खेली थी।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। संजू की पारी के बूते भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Advertisement

इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 89 रन बनाए थे, जबकि अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने 89 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। सैमसन को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था। उन्होंने 5 मुकाबलों में कुल 321 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद सुपर-8 राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो' मुकाबले में 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। संजू की पारी के बूते भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, टी20 विश्व कप 2026 के बाद एस्टरहुइजन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 मुकाबलों में 200 रन बनाए। सीरीज के चौथे मैच में उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक लगाया था और 33 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका पांच मुकाबलों की सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही थी। एस्टरहुइजन दो मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में भी मिला और वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग में 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार