संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट के मौजूदा दौर के सर्वाधिक लोकप्रिय नाम हैं। सैमसन ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपना बड़ा फैन बेस बनाया है जिसकी हालिया झलक हमें न्यूजीलैंड दौर पर टी20 सीरीज के दौरान मिली।

बुधवार को 32 साल के हो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन का करियर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने मौजूदा सफलता और लोकप्रिया के लिए संघर्ष का एक लंबा दौर देखा है।

सैमसन का जन्म 11 नवंबर, 1994 को, पुल्लुविला, विझिंजम, त्रिवेंद्रम (अब तिरुवनंतपुरम) में हुआ था। उनके जीवन के शुरुआती कुछ वर्ष दिल्ली में बीते। दिल्ली में ही उन्होंने क्रिकेट को समझा और सीखा। सैमसन बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली थे। उनकी टाइमिंग और शॉट्स ने उनके पिता को बेहद प्रभावित किया और उन्हें अपने बेटे में एक बड़ा क्रिकेटर दिखा। सैमसन के पिता ने दिल्ली छोड़कर केरल का रुख किया।

विकेटकीपर और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सैमसन ने केरल में स्थानीय स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया। 2011 में अक्टूबर में उन्होंने केरल की तरफ से टी20 में और इसी साल नवंबर में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स ने साइन किया। उस सीजन उन्होंने 11 मैचों में 206 रन बनाए। 2015 तक वह राजस्थान का हिस्सा रहे और हर साल अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। सैमसन के शॉट्स और टाइमिंग और छक्के लगाने की क्षमता देख उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना गया।

सैमसन को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम बीसीसीआई ने 2015 में दिया, जब उन्हें भारतीय टीम में जिम्बाब्वे दौरे के लिए शामिल किया गया। सैमसन ने 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। लेकिन इसके बाद का दौर सैमसन के लिए बेहद मुश्किल भरा रहा। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन और असाधारण बल्लेबाजी क्षमता के बावजूद वह भारतीय टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे। साल-दर-साल बीतते गए। ईशान, पंत, हार्दिक और गिल जैसे जूनियर क्रिकेटर भारतीय टीम का बड़ा चेहरा बन गए, लेकिन सैमसन अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे।

सूर्यकुमार यादव के टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट में भारतीय टीम का कप्तान बनने के बाद सैमसन की टी20 टीम में जगह बनी। सैमसन ने इसका फायदा उठाया और बतौर ओपनर तीन शतक लगाते हुए टी20 में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, फॉर्म में निरंतरता की कमी की वजह से उन्हें एक बार फिर टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी। टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्हें शुरुआती मैचों में नहीं खिलाया गया, लेकिन सैमसन को विश्व कप के आखिरी 4 मैचों में खेलने का मौका मिला। सैमसन ने विश्व कप की आखिरी तीन पारियों में असाधारण बल्लेबाजी की और भारत को चैंपियन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 89 रन की पारियों से सैमसन ने न सिर्फ भारतीय टीम को चैंपियन बनाया, बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

सैमसन की इन तीन पारियों ने उन्हें वो सबकुछ दे दिया जिसे पाने के लिए वे पिछले 11 साल से संघर्ष कर रहे थे। सैमसन के पास अभी क्रिकेट है और भविष्य में हम उनसे और भी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

पिछले 11 साल में उन्होंने 16 वनडे की 14 पारियों में 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 510 रन बनाए हैं। वहीं, 82 टी20 मैचों की 74 पारियों में 3 शतक और 11 अर्धशतक की मदद से 1842 रन उनके नाम हैं। टी20 में संजू का सर्वाधिक स्कोर 111 रन है।

सैमसन की इन तीन पारियों ने उन्हें वो सबकुछ दे दिया जिसे पाने के लिए वे पिछले 11 साल से संघर्ष कर रहे थे। सैमसन के पास अभी क्रिकेट है और भविष्य में हम उनसे और भी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार