T20 World Cup: भारत के खिलाफ रविवार को सुपर-8 मैच में 5 विकेट से हार के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज का सफर समाप्त हो गया है। कैरेबियन टीम के कप्तान शाई होप ने भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को सराहा है, जिन्होंने 50 गेंदों में 4 छक्कों और 12 चौकों के साथ 97 रन की नाबाद पारी खेलते हुए वेस्टइंडीज से जीत छीन ली।

Advertisement

रविवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने हार के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "शायद हम कुछ रन कम बना पाए, खासकर यहां जैसे चेजिंग ग्राउंड पर। हम आखिरी ओवरों में थोड़े अधिक रन जोड़ सकते थे। संजू सैमसन ने वाकई शानदार पारी खेली, इसका श्रेय उन्हें देना होगा, लेकिन अगर कुछ रन और होते तो बेहतर रहता।"

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने न सिर्फ शिमरोन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) की साझेदारी को तोड़ा, बल्कि इन दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट बुमराह के ही नाम रहा।

मैच के टर्निंग प्वाइंट पर होप ने कहा, "जसप्रीत बुमराह उनके (भारत) स्ट्राइक गेंदबाज हैं। जब गेंद उनके हाथ में होती है, कुछ न कुछ जरूर होता है। उस ओवर में उन्होंने साझेदारी तोड़ी, खासकर उस वक्त जब शिमरोन हेटमायर टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे। यह खेल का एक निर्णायक पल था। फिर भी हम 190 के आसपास पहुंचे और खुद को मौका दिया।"

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवरों में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने न सिर्फ शिमरोन हेटमायर (27) और रोस्टन चेज (40) की साझेदारी को तोड़ा, बल्कि इन दोनों ही खिलाड़ियों का विकेट बुमराह के ही नाम रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आगे कहा, "आप कभी इस स्टेज पर टूर्नामेंट खत्म नहीं करना चाहते। अगर हम एक मैच और जीतते तो सेमीफाइनल में होते, और फिर सब कुछ संभव था। लड़कों को पूरा श्रेय जाता है। हमने अपने लिए ऊंचे मानक तय किए हैं। हमें अहम पलों को भुनाना होगा और मैच के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार