स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्विनी (एमएसपी) ने शुक्रवार को 'विजयी भारत फाउंडेशन' (वीबीएफ) कैंपस का दौरा किया। यह दौरा 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद आए स्कॉटिश प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का हिस्सा था। इस दौरान स्विनी विमेंस फ्रेंडली मैच देखने पहुंचे।

इस दौरे पर फर्स्ट मिनिस्टर और उनके प्रतिनिधिमंडल ने वीबीएफ टीम के साथ एक औपचारिक बैठक की। इसमें उन्होंने फाउंडेशन के कार्यों, एथलीट विकास की पहलों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। चर्चा में भविष्य के खेल लक्ष्यों, कॉमनवेल्थ गेम्स, वीबीएफ के आगामी कैंपस और चल रही 'खेले सानंद' पहल जैसे विषयों पर बात हुई।

इस बैठक ने वीबीएफ टीम को अपना काम और विजन प्रतिनिधिमंडल के सामने रखने का मौका दिया। साथ ही, दोनों पक्षों ने खेलों के भविष्य और एथलीट विकास पर अपने विचार साझा किए।

प्रतिनिधिमंडल में स्कॉटिश सरकार के आठ प्रतिनिधि शामिल थे, जिनमें नीति, संचार और विशेष सलाहकार शामिल थे। इसके अलावा, इसमें 'ग्लासगो 2026 लिमिटेड', 'कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड' और 'यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिंग' के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने वीबीएफ कैंपस का दौरा किया, ताकि वे वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और कामकाज को करीब से देख सकें। इसके बाद वीबीएफ कैंपस में एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया, जिसका उद्देश्य खेलों में महिलाओं के योगदान का जश्न मनाना और खेल के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और वीबीएफ टीम को एक साथ लाना था।

इस दौरे से स्कॉटिश प्रतिनिधिमंडल को वीबीएफ के काम को समझने और एथलीट्स की मदद करने के उनके प्रयासों के बारे में और अधिक जानने का मौका मिला। साथ ही दोनों पक्षों को खेल विकास, ट्रेनिंग सुविधाओं की भूमिका और एथलीटों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स साइंस के महत्व पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

'विजयी भारत फाउंडेशन' (वीबीएफ) एथलीट्स के विकास और उन्हें उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अवसर प्रदान करने के लिए काम करता है। इसका विजन भारत में एक अत्याधुनिक ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करना है, जो देश के ओलंपिक उत्कृष्टता के लक्ष्य में सहयोग दे सके और साथ ही भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय एथलीटों को उच्च-प्रदर्शन वाला माहौल प्रदान कर सके।

इस दौरे से स्कॉटिश प्रतिनिधिमंडल को वीबीएफ के काम को समझने और एथलीट्स की मदद करने के उनके प्रयासों के बारे में और अधिक जानने का मौका मिला। साथ ही दोनों पक्षों को खेल विकास, ट्रेनिंग सुविधाओं की भूमिका और एथलीटों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करने के लिए स्पोर्ट्स साइंस के महत्व पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार