श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दांबुला में इंडिया 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच ट्राई-सीरीज के तनावपूर्ण मैच में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने इस विवादित मुकाबले के बाद कार्रवाई की है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 265-265 से बराबर रहने के बाद खेल सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका 'ए' ने जीत हासिल की, लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका 'ए' के विशन हलमबेज के बीच तीखी बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।

Advertisement

'क्रिकबज' के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और मैच रेफरी जयप्रकाश की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों में विशेन हलंबागे मुख्य रूप से शामिल हैं।

हालांकि, श्रीलंका 'ए' के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया गया है, जो हलमबेज और सूर्यवंशी के बीच झगड़े को शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, डिकवेला पर एक अलग नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया। विकेटकीपर की ओर से तोड़े गए नियम के बारे में साफतौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन क्रिकबज के अनुसार, संभवत: यह जुर्माना बहुत ज्यादा अपील करने की वजह से हो सकता है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि वैभव सूर्यवंशी पर कोई कार्रवाई हुई है या नहीं?

'क्रिकबज' के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और मैच रेफरी जयप्रकाश की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों में विशेन हलंबागे मुख्य रूप से शामिल हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जारी ट्राई-सीरीज में मेजबान टीम शीर्ष पर है, जिसने 3 में से 2 मैच जीते हैं। वहीं, भारतीय टीम 3 में से 1 मुकाबला जीतकर दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान ने 2 में से 1 मैच जीता है। यह टीम तीसरे पायदान पर है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार