इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए हैं।
इस मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ उतरे। वैभव ने अपनी जानी-पहचानी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चल सकी। वैभव 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। वह विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। वैभव और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन की साझेदारी हुई।
वैभव के आउट होने के तुरंत बाद अभिषेक भी आउट हो गए। अपना 50वां मुकाबला खेल रहे अभिषेक ने 24 गेंदों पर 1 छक्के और 8 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।
इस मुकाबले से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी की शुरुआत करने अभिषेक शर्मा के साथ उतरे। वैभव ने अपनी जानी-पहचानी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखाई और 2 छक्के लगाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चल सकी। वैभव 10 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। वह विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप आउट हो गए। वैभव और अभिषेक के बीच पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 50 रन की साझेदारी हुई।
Also Read: LIVE Cricket Score
तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 190 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हर्षित राणा ने 3 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 6 रन बनाए।