जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को भारत ने 9 विकेट से अपने नाम किया। 'विमेन इन ब्लू' ने 103 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 8.5 ओवरों में जीत हासिल की। यह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी है।
इस लिस्ट में वेस्टइंडीज दूसरे पायदान पर है, जिसने साल 2026 में हरारे के मैदान पर जिम्बाब्वे के विरुद्ध 107 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम किया था। वहीं, इंग्लैंड की टीम साल 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदें शेष रहते मैच अपने नाम कर चुकी है।
जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर महज 102 रन बनाए। इस दौरान चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 34 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि जोसेफिन नकोमो ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। भारत की तरफ से निकी प्रसाद ने 2 ओवरों में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में भारत को शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.5 ओवरों में 96 रन की साझेदारी की। शेफाली 25 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि मंधाना ने 25 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 47 रन की नाबाद पारी खेली।
इस पारी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने 55 रन की पारी खेली, जो साल 2026 में उनका 9वां 50+ स्कोर था।
इस लिस्ट में स्मृति मंधाना दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2024 में 8 बार ऐसा किया था। वहीं, साल 2018 में मिताली राज ने 7 बार इस आंकड़े को छुआ था। हांगकांग की नताशा माइल्स साल 2026 में 7 बार यह कारनामा कर चुकी हैं।
इस पारी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 50+ रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने 55 रन की पारी खेली, जो साल 2026 में उनका 9वां 50+ स्कोर था।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS