Second T20: आयरलैंड ने भारत के सामने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत के लिए 155 रन का टारगेट रखा है। सीरीज का पहला मैच गंवाने के बाद अब भारतीय टीम इस अंतिम मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।

Advertisement

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रविवार को टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टिम टेक्टर और रॉस अडायर ने पहले विकेट के लिए 11 गेंदों में 17 रन की साझेदारी की। टेक्टर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि एडेर ने 7 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 16 रन जुटाए।

Advertisement

हेरी टेक्टर ने कप्तान लोर्कन टकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जोड़े। लॉरेन टकर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हेरी टेक्टर ने बेंजामिन कैलिट्ज के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 65 रन जुटाकर टीम को संभाला।

टीम ने 15वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट गंवाए। कैलिट्ज 23 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगली गेंद पर शिवम दुबे ने गैरेथ डेलानी (0) को शिकार बनाया।

आयरलैंड ने 17 ओवरों की समाप्ति तक 5 विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल रोक दिया। कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हेरी टेक्टर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 31 रन जुटाए। टेक्टर ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली, जबकि डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया और टीम निर्धारित ओवरों में 154/8 का स्कोर ही बना सकी।

भारत की तरफ से डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए। हर्षित राणा को 1 विकेट हाथ लगा।

Advertisement

आयरलैंड ने 17 ओवरों की समाप्ति तक 5 विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल रोक दिया। कुछ देर बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हेरी टेक्टर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 31 रन जुटाए। टेक्टर ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली, जबकि डॉकरेल ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया और टीम निर्धारित ओवरों में 154/8 का स्कोर ही बना सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, आयरलैंड टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड के साथ यह मैच खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार