भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच से वैभव सूर्यवंशी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम फिर से पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमने एक बदलाव किया है। वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में मौका दिया गया है। आपने उसे पिछले कुछ महीनों में देखा है, और जिस तरह से वह बैटिंग कर रहा है, मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से स्क्वाड में रहने का हकदार है। वह ऐसा इंसान है जो बिल्कुल भी दबाव नहीं लेता। उसे अच्छी तरह पता है कि आने वाले मैचों में क्या होने वाला है। वह नेट्स में गेंदबाजों का सामना करता है। उससे पता चलता है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है। भारतीय प्रतिभाओं को देखकर अच्छा लगता है।"

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम भी बल्लेबाजी करते। टीम चयन से खुश हूं। जॉफ टीम में वापस आ रहे हैं। वह हमारे लिए मजबूत खिलाड़ी हैं। टंग ने कमाल कर दिया है। वे दोनों बहुत स्किलफुल गेंदबाज हैं और उनकी स्लोअर गेंद बहुत अच्छी हैं। यॉर्कर भी अच्छी तरह से डाल सकते हैं। हमने वैभव पर थोड़ा होमवर्क किया है।"

इस मैच से वैभव सूर्यवंशी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं। सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सचिन ने 16 साल 205 दिन में डेब्यू किया था, वैभव ने 15 साल 99 दिन में डेब्यू किया है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम भी बल्लेबाजी करते। टीम चयन से खुश हूं। जॉफ टीम में वापस आ रहे हैं। वह हमारे लिए मजबूत खिलाड़ी हैं। टंग ने कमाल कर दिया है। वे दोनों बहुत स्किलफुल गेंदबाज हैं और उनकी स्लोअर गेंद बहुत अच्छी हैं। यॉर्कर भी अच्छी तरह से डाल सकते हैं। हमने वैभव पर थोड़ा होमवर्क किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार