वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 235 रन बना लिए हैं।
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ब्रैंडन किंग महज 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जोशुआ डी सिल्वा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 12 रन बनाकर आउट हुए। केवम हॉज को भी हसन महमूद ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा।
27 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी वेस्टइंडीज की पारी को आमिर जांगू और केविन विकहम ने संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 249 गेंदों में 131 रनों की अहम साझेदारी निभाई। विकहम बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया।
23 वर्षीय विकहम 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, आमिर जांगू एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार शतक लगाया।
जांगू 171 गेंदों का सामना करने के बाद 111 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अपनी इस शतकीय पारी में अब तक जांगू 11 चौके और 2 छक्के लगा चुके हैं। उनका साथ जस्टिन ग्रीव्स निभा रहे हैं, जो पहले दिन का खेल खत्म होने तक 35 रन बनाकर नाबाद हैं। ग्रीव्स अपनी पारी में 3 चौके लगा चुके हैं। बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।
23 वर्षीय विकहम 5 चौकों की मदद से 61 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, आमिर जांगू एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने शानदार शतक लगाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS