BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज शनिवार से सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। लिटन दास के शतक के बावजूद बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर सिमट गई। पहले दिन के खेल की समाप्ति के समय पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे।

Advertisement

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने शून्य के स्कोर पर अपना पहला विकेट महमदुल हसन जॉय के रूप में खो दिया। इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में असफल हो रहे थे।

Advertisement

116 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने संभाला। दास ने वनडे के अंदाज में बेहतरीन शतक लगाते हुए टीम का स्कोर 278 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

नौवें नंबर पर आउट होने से पहले दास ने 159 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 126 रन की पारी खेली। इस दौरान सातवें विकेट के लिए ताइजुल इस्लाम के साथ 60 रन, आठवें विकेट के लिए तस्कीन अहमद के साथ 48 रन और नौवें विकेट के लिए शोरिफुल इस्लाम के साथ 64 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अपना नौवां और दसवां विकेट 278 पर ही गंवा दिया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 29 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। तंजिद हसन ने 26, मुशफिकुर रहीम ने 23 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी 77 ओवरों में सिमटी।

पाकिस्तान की तरफ से खुर्रम शहजाद ने 4, मोहम्मद अब्बास ने 3, हसन अली ने 2 और साजिद खान ने 1 विकेट लिए।

नौवें नंबर पर आउट होने से पहले दास ने 159 गेंदों पर 2 छक्कों और 16 चौकों की मदद से 126 रन की पारी खेली। इस दौरान सातवें विकेट के लिए ताइजुल इस्लाम के साथ 60 रन, आठवें विकेट के लिए तस्कीन अहमद के साथ 48 रन और नौवें विकेट के लिए शोरिफुल इस्लाम के साथ 64 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश ने अपना नौवां और दसवां विकेट 278 पर ही गंवा दिया। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 29 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे। तंजिद हसन ने 26, मुशफिकुर रहीम ने 23 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी 77 ओवरों में सिमटी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार