वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। श्रीलंका से मिले 302 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 109 रन बनाए, जिसके बाद दोनों कप्तानों ने ड्रॉ पर सहमति जताई।
दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। इसके साथ ही पिछले 3 साल और 5 महीने में यह कैरेबियाई टीम की पहली टेस्ट सीरीज जीत है।
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। कैंपबेल 113 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि किंग 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नॉटआउट रहे। इससे पहले , श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट खोकर 251 रन बनाने के बाद घोषित की।
दूसरा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज को अपने नाम किया है। इसके साथ ही पिछले 3 साल और 5 महीने में यह कैरेबियाई टीम की पहली टेस्ट सीरीज जीत है।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका ने पहली पारी में 9 विकेट गंवाकर 549 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित किया था। टीम की ओर से लाहिरू उदारा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 188 रनों की उम्दा पारी खेली, जबकि सोनल ने 92 और कामिंदु मेंडिस ने 84 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली इनिंग में 499 रन बनाकर ऑलआउट हुई। कैरेबियाई टीम की तरफ से कप्तान शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने शतकीय पारी खेली। होप ने 112 रन बनाए, तो ग्रीव्स 180 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या का शिकार बने। वहीं, कैंपबेल ने 72 बनाए। पहली पारी के आधार पर श्रीलंका ने 50 रनों की बढ़त हासिल की थी। पहले टेस्ट को वेस्टइंडीज ने एक पारी और 217 रनों से अपने नाम किया था।