पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में सोमवार को वेस्टइंडीज को उसकी पहली पारी में 344 रन पर समेट दिया है। मेजबान टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में जस्टिन ग्रीव्स और कप्तान रोस्टन चेज की अर्धशतकीय पारियों का अहम योगदान रहा। वहीं, पाकिस्तान की तरफ से साजिद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। फिलहाल मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है।

Advertisement

क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टैगेनारिन चंद्रपॉल ने ब्रेंडन किंग के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। चंद्रपॉल 2 चौकों के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 9 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली।

कैरेबियन टीम ने 120 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। यहां से शाई होप ने जस्टिन ग्रीव्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 93 गेंदों में 53 रन जोड़कर टीम को 173 के स्कोर तक पहुंचाया। शाई होप 4 बाउंड्री के साथ 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

क्वींस पार्क ओवल में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टैगेनारिन चंद्रपॉल ने ब्रेंडन किंग के साथ पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की। चंद्रपॉल 2 चौकों के साथ 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग ने 9 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

तारोबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के विरुद्ध 90 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में सीरीज का यह दूसरा और अंतिम मैच निर्णायक बन गया है, जिसे जीतकर मेजबान टीम 2-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार