Shams Mulani: रणजी ट्रॉफ़ी क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की रवानगी में देरी हो गई है क्योंकि उन्हें बीसीसीआई द्वारा आयोजन स्थल में देर से बदलाव की सूचना दी गई। टीम को बुधवार सुबह 5 फ़रवरी को लाहली पहुंचना था, जहां उन्हें शुक्रवार से हरियाणा से खेलना था। यह मैच अब कोलकाता में शिफ़्ट कर दिया गया है।

Advertisement

मंगलवार शाम को बोर्ड द्वारा सूचित किए जाने के बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) अब टीम के लिए ज़ल्द से ज़ल्द कोलकाता के लिए उड़ान भरने की व्यवस्था करना चाहता है। इस मामले ने मेज़बान हरियाणा को भी आश्चर्यचकित कर दिया है क्योंकि बीसीसीआई ने देर से बदलाव के लिए कोई कारण नहीं बताया है।

Advertisement

मुंबई की तरह हरियाणा के भी बुधवार देर रात कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि लाहली में मौसम पिछले कुछ दिनों से साफ़ है और एसोसिएशन को बंसी लाल स्टेडियम में मैच की मेज़बानी करने का भरोसा था, जिसने इस सीज़न में अपने सभी तीन घरेलू मैचों की मेज़बानी की थी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने इस मामले में हरियाणा क्रिकेट संघ के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया।

हरियाणा की तरह, जम्मू-कश्मीर को भी घरेलू मैदान पर खेलने का फ़ायदा नहीं मिलेगा क्योंकि केरल के ख़‍िलाफ़ क्वार्टर फ़ाइनल जम्मू से पुणे के स्टेडियम में शिफ़्ट कर दिया गया है। हालांकि, लाहली के विपरीत, पता चला है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) कड़ी सर्दियों के कारण मैदान की स्थिति को लेकर चिंतित था और उसने बीसीसीआई को इसके बारे में बता दिया था।

जेकेसीए मुंबई या अहमदाबाद में इस मैच की मेज़बानी करने का इच्छुक था, लेकिन ये दोनों जगह उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद मैच को पुणे में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Advertisement

अन्‍य दो नॉकआउट मैच : विदर्भ बनाम तमिलनाडु और सौराष्‍ट्र बनाम गुजरात तय नियमानुसार क्रमशः नागपुर (सिविल लाइंस स्‍टेडियम) और राजकोट (निरंजन शाह स्‍टेडियम) में खेले जाएंगे, जहां ग्रुप में शीर्ष रहने वाली टीम मेज़बानी करती है।

जेकेसीए मुंबई या अहमदाबाद में इस मैच की मेज़बानी करने का इच्छुक था, लेकिन ये दोनों जगह उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद मैच को पुणे में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार