इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है। चोटिल पूर्व कप्तान शान मसूद फिट हो गए हैं, और उनके टेस्ट सीरीज में खेलने की संभावना है। मसूद ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की तरफ से साझा बयान में कहा गया है कि नेशनल टेस्ट टीम ने बेकेनहम में केंट काउंटी क्रिकेट क्लब में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने सेशन के दौरान बैटिंग और बॉलिंग नेट प्रैक्टिस में हिस्सा लिया। चोटिल बल्लेबाज शान मसूद ने भी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। मेडिकल टीम की देखरेख में उन्होंने बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
मसूद की ट्रेनिंग सेशन में लौटने का अर्थ है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट का हिस्सा हो सकते हैं। पहला टेस्ट 19 अगस्त से शुरू होगा और इसमें अभी 7 दिन शेष हैं। ऐसे में मसूद के उस टेस्ट में खेलने की पूरी संभावना है।
मसूद को वेस्टइंडीज दौरे पर पहले टेस्ट में उंगली में चोट लग गई थी। उस शतक में उन्होंने शतक लगाया था। लेकिन दूसरी पारी में इंजरी की वजह से अपने नंबर बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और बाद में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें तकलीफ हुई थी। इंजरी की वजह से वह दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे।
मसूद का फिट होना पाकिस्तान की बल्लेबाजी को निश्चित रूप से मजबूत करेगा। मसूद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। अपने आखिरी मैच में उन्होंने शतक भी लगाया था। सबसे अहम बात यह है कि इंग्लैंड में खेलने का उनका लंबा पाकिस्तान के काम आ सकता है। मसूद लंबे समय से काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं।
मसूद को वेस्टइंडीज दौरे पर पहले टेस्ट में उंगली में चोट लग गई थी। उस शतक में उन्होंने शतक लगाया था। लेकिन दूसरी पारी में इंजरी की वजह से अपने नंबर बल्लेबाजी करने नहीं आए थे और बाद में बल्लेबाजी करते हुए उन्हें तकलीफ हुई थी। इंजरी की वजह से वह दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान टेस्ट टीम: बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मुहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी गोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील, शान मसूद, उबैद शाह।