भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुए सोशल मीडिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर अपने कुछ पोस्ट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

अर्शदीप सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, "आईपीएल समाप्त हो गया था। मुझे लगा कि सब कुछ ठीक कर दूं। मेरा मतलब है, लोग इसे मुद्दा बनाते हैं, पूछते हैं कि मैंने वीडियो क्यों हटाए और अर्शदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट का क्या हुआ, उसने इसे रातों-रात क्यों बदल दिया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, भाई। मुझे बस हटाने का मन हुआ, तो मैंने हटा दिया। अगर मेरा मन करेगा, तो मैं उन्हें वापस डाल दूंगा। यह बस मेरे मूड की बात है। जब भी मेरा मन होता है, मैं कुछ पोस्ट साझा कर देता हूं। पोस्ट हटाने के पीछे मेरा कोई नकारात्मक मकसद नहीं था।"

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान हुए सोशल मीडिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर अपने कुछ पोस्ट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलहाल अर्शदीप क्रिकेट से दूर हैं। बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज टी20 फॉर्मेट में भारत का सफलतम गेंदबाज है। अक्सर छोटे फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले अर्शदीप अब तक 91 मैचों में 135 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा, 18 वनडे मैचों में 30 विकेट उनके नाम हैं। अर्शदीप का टेस्ट फॉर्मेट में अब तक डेब्यू नहीं हुआ है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार