महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। बांग्लादेश टीम वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच, कप्तान निगार सुल्ताना जोटी ने युवा ओपनर जुएरिया फिरदौस पर भरोसा जताया है और कहा है कि वह टीम के लिए टूर्नामेंट में बहुत अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।

Advertisement

20 साल की जुएरिया फिरदौस ने हाल ही में सीनियर टीम में जगह बनाई है और बहुत कम समय में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने वार्म-अप मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। माना जा रहा है कि वह वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के लिए टॉप ऑर्डर में बल्ले से अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Advertisement

कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा कि जुएरिया टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं क्योंकि वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने बताया कि जुएरिया नई गेंद के खिलाफ भी आक्रामक खेल दिखा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में भी तेजी से रन बना सकती हैं। बांग्लादेश की कप्तान के अनुसार, टीम उनके प्रदर्शन को देखने के लिए बेहद उत्सुक है।

वार्म-अप मुकाबलों में जुएरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 26 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। हालांकि, बांग्लादेश की टीम को वार्म-अप मैचों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन कप्तान निगार ने कहा कि इन मैचों से टीम को काफी सीख मिली है। उन्होंने कहा कि हार के बावजूद टीम ने कई सकारात्मक बातें देखी हैं और वे इन अनुभवों का इस्तेमाल आगे के मैचों में करेंगे।

कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा कि जुएरिया टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं क्योंकि वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने बताया कि जुएरिया नई गेंद के खिलाफ भी आक्रामक खेल दिखा सकती हैं और जरूरत पड़ने पर बाद में भी तेजी से रन बना सकती हैं। बांग्लादेश की कप्तान के अनुसार, टीम उनके प्रदर्शन को देखने के लिए बेहद उत्सुक है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम की स्पिनर संजीदा अख्तर मेघला ने भी अच्छे प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। कप्तान ने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनके लिए एक अच्छा संकेत है। बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 14 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार